103वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे ग्रामीण
पिथौरागढ़।
मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क के लिए ग्रामीण 103वें दिन भी अनशन पर डटे रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा आंदोलन को तीन महीने होने को हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा लंबे समय ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वो भी पीछे नहीं हटेंगे।
