स्मैक के साथ बाइक सवार दो गिरफ्तार

विकासनगर

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डाकपत्थर चौकी पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बारह ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एैक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। डाकपत्थर चौकी पुलिस की टीम मंगलवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बैराज जाने वाले मार्ग पर वाहनों व आने जाने वालों की तलाशी शुरु की। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार संदिग्धों की बाइक रोक ली। दोनों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों फिरोज पुत्र मोहम्मद आलिम निवासी मेहूवाला खालसा विकासनगर व शहजाद पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी ताजपुरा थाना बेहट सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूपी के बरेली से वे स्मैक सस्ते दामों पर लाकर स्थानीय युवाओं, श्रमिकों व शिक्षण संस्थानों के छात्रों को फुटकर में अधिक दामों पर बेचते हैं। बताया कि आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *