झोपड़ी डालकर रहे परिवार पर दीवार गिरी,मासूम समेत परिवार के पांच सदस्य दबकर घायल

कानपुर।
सोमवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश के चलते शारदा नगर में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के घर के पास झोपड़ी डालकर रहे परिवार पर दीवार गिर पड़ी। जिसमें दबकर मासूम समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। जिन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी ज्ञानचंद परिवार के साथ शारदा नगर में झोपड़ी डालकर रहते हैं। परिवार में मासूम को छोड़कर सभी लोग मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं। सोमवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश के चलते मंगलवार सुबह झोपड़ी की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर मासूम युवराज, रंजीता, दिनेश, ज्ञानचंद्र व शिवकुमारी घायल हो गए। इलाकाई लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाल कर हैलट ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वापस घर भेज दिया गया। वही पीड़ित परिवार के मुताबिक बाहरी चोटों का उपचार कर उन्हें वापस भेज दिया गया, जबकि उनके शरीर में कई अंदरूनी चोटें भी आई हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना में परिवार के सभी लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए हैलट भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *