फेस्टिव सीजन शॉपिंग को सोशल वीडियो, इंफ्लुएंसर्स संचालित करेंगे

नयी दिल्ली ।

इस वर्ष त्योहारी सीजन में शॉपिंग को सोशल वीडियो, इंफलुएंसर्स, असरदार अनुभव और वार्तालाप आधारित मार्केटिंग संचालित करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंडिया ने 2021 के लिए अपनी फेस्टिव मार्केटिंग गाइड जारी की है जिसमें बताया गया है कि सोशल वीडियो, इंफ्लुएंसर्स, असरदारअनुभव, और वार्तालाप आधारित मार्केटिंगप्रमुख रुझान हैं, जो इस साल ब्रांड की खोज और फेस्टिव शॉपिंग को संचालित करेंगे।
गाइड की मुख्य बात यह है कि फेस्टिव सीजन के दौरान ब्रांड की खोज और खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया एक अग्रणी चैनल है। फेसबुक द्वारा कमीशन किए गए और जीएफके द्वारा पूरा किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण से पता चला है कि सर्वे में शामिल 96 प्रतिशत लोग ब्रांड्स और उत्पादों की खोज ऑनलाइन करते हैं। जो लोग साप्ताहिक रूप से फेसबुक प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, उनमें से ऑनलाइन नए ब्रांड और उत्पाद खोजने वाले 83प्रतिशत लोग अपनी खोज आमतौर पर फेसबुक प्लेटफॉर्म पर करते हैं। इसी अध्ययन से पता चला है कि साप्ताहिक रूप से फेसबुक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले ऑनलाइन दुकानदारों में से 96प्रतिशत ने अंत में प्लेटफॉर्म पर खोजे गए फैशन, सौंदर्य, फर्नीचर या उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को ही खरीदा।
फेसबुक इंडिया के ग्लोबल बिजनेस ग्रुप के निदेशक अरुण श्रीनिवास ने कहा इस साल फेस्टिव पर खर्च करने का इरादा अधिक है और हमारे प्लेटफॉर्म पर कई बिजनेस ने अगस्त के शुरुआती दिनों में ही अपने फेस्टिव अभियानों से पहले ही मजबूत नतीजे हासिल किए हैं। डिजिटल अभी फेस्टिवशॉपिंग निर्णयों के सबसे बड़े इंफ्लुएंसर के रूप में उभरा है और फेसबुक पर 40 करोड़ से अधिक भारतीयों के साथ, हम वास्तव में खोजने और इंक्रीमेंटल बिजनेस परिणाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह छोटे और बड़े बिजनेस के लिए वीडियो कॉन्टेंट, क्रिएटर्स, असरदार अनुभव और वार्तालाप आधारित मार्केटिंग के जरिये व्यक्ति-केंद्रित खोज को सक्षम करने के लिए डिजिटल का लाभ उठाने का अवसर है।
फेसबुक का फेस्टिव मार्केटिंग गाइड ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति स्ट्रक्चरल रुझान के बारे में भी बताता है, जिससे महामारी से पहले के मुकाबले अप्रैल 2021में 1.2गुना लोग ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं। गाइड अगस्त 2021 से स्वतंत्र शोध का हवाला देते हुए दर्शाता है कि 2021 के लिए दिवाली खर्च सूचकांक पिछली बार की तुलना में अधिक है जो अधिक खर्च के इरादे का संकेत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *