भारतीय तीरंदाजों को मिले दो स्वर्ण
नई दिल्ली…….
भारतीय पैरा तीरंदाजों ने दुबई में फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। भारतीय पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के कंपाउंड व्यक्तिगत जबकि हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। राकेश ने कंपाउंड व्यक्तिगत के फाइनल में श्याम सुंदर को 143-135 से हराया जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने तुर्की के अज्ञान को 143-138 से पराजित किया। वहीं हरविंदर और पूजा ने फाइनल में तुर्की की विश्व की नंबर एक जोड़ी को हराया। इसके अलावा श्याम सुंदर और ज्योति बालियान ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पर निशाना लगाया। इन दोनों ने इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीते हैं। कोरोन महामारी के कारण एक साल तक रुके रहने के बाद इस प्रतियोगिता से एक बार फिर पैरा तीरंदाजी की वापसी हुई है।
