राहुल वैद्य ने पहनी रुबीना की टीशर्ट, सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

बिग बॉस सीजन 14 के रनर अप रहे सिंगर राहुल वैद्य इस समय अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही हैं। जिन फोटो को देखकर पहले राहुल की तारीफ की जा रही थी, उन्हें देखकर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल वायरल फोटो में राहुल वैद्य ने जो टीशर्ट पहन रखी है, उसको लेकर कहा गया है कि ऐसी ही टीशर्ट बिग बॉस में रुबीना दिलैक पहन चुकी हैं। उन्होंने एक एपिसोड में उसे फ्लॉन्ट किया था। अब सोशल मीडिया की दुनिया में कोई भी खबर ज्यादा देर तक दबी नहीं रहती, ऐसे में जब राहुल ने भी वहीं टीशर्ट पहनी, तो उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई लोगों ने राहुल पर चुटकी ली, उनकी रुबीना से तुलना की और उनका खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा इतना कॉपी क्यों करना है, मुझे तो लगता है कि तुम्हें दिशा से ज्यादा रुबीना में इंट्रेस्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो एक और सबूत मिल गया है। पक्का हो गया है कि राहुल, रुबीना को कॉपी करता है।

कुछ यूजर्स तो ऐसे भी दिखाई दिए जिनकी नजरों में राहुल ने पहले भी कई बार रुबीना को कॉपी किया है। ट्वीट में लिखा है- आब्सेशन देख रहे हो सब, रुबीना ये लोग तुम्हारी कॉपी क्या करते हैं। खुद का कुछ भी नया नहीं है। बिग बॉस में भी राहुल हमेशा तुम्हारी ही ड्रेस से मैच कर पहनता था। अब बाहर आकर भी तुम्हारी कॉपी कर रहा है। इस तरह के और भी कई सारे ट्वीट्स देखने को मिल रहे हैं। असल में ये वही लोग हैं, जिन्होंने हमेशा से दिल खोलकर रुबीना का सपोर्ट किया है और राहुल को घेरा है। ऐसे में अब जब राहुल ने रुबीना की कॉपी करने की कोशिश की है, तो सभी को उन पर हमला करने का सुनहरा मौका मिल गया।

बिग बॉस सीजन 14 में शानदार गेम दिखाते हुए रुबीना दिलैक ने शो जीता था। वहीं राहुल वैद्य ने भी अपनी काबिलियत के दम पर फर्स्ट रनर अप तक का सफर तय किया। वे ट्रॉफी तो नहीं जीत पाए, लेकिन उनका गेम सभी को इंप्रेस कर गया। सिंगर को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो पर ही अपना सच्चा प्यार भी मिला। उन्होंने घर से ही दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने बाद में हां में जवाब भी दे दिया। कहा जा रहा है कि अब दोनों जल्द ही साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *