कोरोना और बर्ड फ्लू के बाद अब पार्वो वायरस ने दी दस्तक, कानपुर में आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों की मौत

 

कानपुर…….

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके में लगातार मर रहे कुत्तों की वजह से स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। इस इलाके में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों की मौत हो चुकी है, लेकिन उनके मृत शरीर को उठाने वाला कोई नहीं है। इस तरह दर्जनों की संख्या में हो रही कुत्तों की मौत का कारण पार्वो वायरस बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक उत्तर प्रदेश का कानपुर जिले में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है। पार्वो नामक वायरस कुत्तों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिसके बाद उनकी मौत हो जाती है। मरे हुए कुत्तों से फैला संक्रमण इंसानों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। पार्वो वायरस की दस्तक कानपुर के घाटमपुर इलाके के क्योटरा गांव में देखने को मिल रही है।

बताया जाता है कि इस ग्रामीण क्षेत्र में बीते एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ते मर चुके हैं, लेकिन प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों में फैली दहशत की वजह बिलकुल साफ हैं क्योंकि कुत्तों के मरने की वजह पार्वो वायरस बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बीमारी फैली और कुत्तों ने खाना पीना छोड़ दिया। जब प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने डॉक्टर को भेजा और वह सामान्य इलाज करके चला गया। डॉक्टरों के मुताबिक जब कुत्ते कहीं पर गंदगी करते है तो उसके संपर्क में आने वाले कुत्तों को भी इंफेक्शन होने लगता है। कुत्तों को इस वायरस से बचाने के लिए वैक्सीनेशन जरुरी है। उनका कहना है कि इस वायरस के केमिकल रिलीज होने से उसके संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *