नायडू ने दी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली ।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त थे जो देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहे। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए वह हमेशा प्रेरक बने रहेंगे।
उन्होंने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और प्रखर राजनेता डा. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा स्थापित समतामूलक समन्वयवादी समाज के आदर्श को सादर प्रणाम करता हूं। बाद में श्री नायडू ने उपराष्ट्रपति निवास पर डा. लोहिया को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *