‘रामायण के लिए रितिक और रणबीर की बंद दरवाजे के पीछे मीटिंग

बॉलिवुड के दो स्टार रितिक रोशन और रणबीर कपूर को फिल्ममेकर जैकी भगनानी के ऑफिस में स्पॉट किए गए। इसके बाद से कयास लगने लगे कि जैकी भगनानी दोनों स्टार्स के साथ कोई फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिक रोशन और रणबीर कपूर ने नमित मल्होत्रा के ऑफिस पहुंचकर बंद दरबाज के पीछे मुलाकात की है और फिल्म ‘रामायण’पर चर्चा की।
ये भी कहा जा रहा है कि रितिक रोशन और रणबीर कपूर की मीटिंग के दौरान नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा और मधु मंटेना भी मौजूद थे। रिपोर्ट में भी ये भी कहा गया है कि ये फिल्म को लेकर पहली मीटिंग है। रितिक रोशन रावण की तो रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि अभी तक सीता के रोल के लिए किसी स्टार का नाम फाइनल नहीं किया गया है।
फिल्म रामायण के बारे में बात करते हुए मधु मंटेना ने कहा था, ‘हम वास्तव में इसे अलग तरह से बता रहे हैं। हम पारंपरिक रामायण को उसकी महिमा में बताने जा रहे हैं। पिछले साल हम सभी ने इस पर दोबारा गौर किया वह एक महाकाव्य था जिसे वर्षों पहले बताया गया था तब अनुभव और तकनीक अलग थे। अब हम इस गाथा को बताने के लिए नए अंदाज और आधुनिक तकनीकी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रामायण पर फिल्म बनाना हम सभी के जीवन के एक बार आने वाला अवसर है।
मधु मंटेना ने ये भी कहा, ‘शुरुआत में हमारे दिमाग में कोई बजट नही था और अब भी कोई आंकड़ा नहीं है। अब हम ये सोच रहे हैं कि इस कहानी कैसे कहें। लेकिन जब प्रॉजेक्ट शुरू किया था, मैंने सोचा था कि हम 300 करोड़ रुपये में फिल्म बना सकते हैं लेकिन आज मुझे नहीं लगता है कि इस कहानी को बताने के लिए इतना काफी होगा। लेकिन अल्लू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मैं इस फिल्म के साथ जुड़ रहे है। हमें लगता है कि हम यह फिल्म बना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *