सिविल अस्पताल में रही मरीजों की भीड़

रुड़की। सिविल अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया। दोपहर तक लंबी कतार ओपीडी पर्चा बनाने के लिए लगी रही। रविवार को अवकाश के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद रहती है। सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह नौ बजे से ही ओपीडी पर्चा बनाने वाले काउंटर पर भीड़ लगी रही। दोपहर तक भी कतार नहीं टूटी। चुनाव खत्म होने और कोरोना के केस कम होने के बाद अस्पताल में फिर से मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। हर सोमवार को अस्पताल में भीड़ रहती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह संख्या 200 से 250 के बीच थी। इस सोमवार को यह संख्या करीब 350 के करीब रही। अस्पताल में गर्भवतियों की डिलीवरी भी होने लगी है। महिला डॉक्टर भी ओपीडी में बैठी थी। ओपीडी पर्चा बनाने वालों में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा रही। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सोमवार को भीड़ रहती है। सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था बनाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *