एचपी मजदूर संघ ने सीएम से की मुलाकात
हल्द्वानी।
एचपी मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को एनके कपिल की अगुवाई में सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कारखाना बंदी के संबंध में ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संयुक्त सचिव संजय सिंह टोलिया को समाधान के लिए कहा। संयुक्त सचिव ने कंपनी को उत्तराखंड में चलाने व जल्द से जल्द मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रबंधन से वार्ता कर यहां कार्य करने में आ रही परेशानी की जानकारी ली। उद्योग चलाने में हो रही समस्या को दूर कर कर्मचारियों के हित में फैसला लेने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में विनीत कुमार कपिल, भवान सिंह, विनोद सुयाल, प्रताप सिंह, नंद किशोर कपिल शामिल रहे।
