टनकपुर में 7.02 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

चम्पावत।

कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर नशे का सौदा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर इन दिनों ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को सख्त अभियान चालू है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने टनकपुर में स्मैक की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 7.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। सीओ अविनाश वर्मा ने प्रेसवार्ता कर पकड़ी गई स्मैक का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात्रि टैक्सी स्टैंड के समीप चेकिंग के दौरान कामरान खान उर्फ कम्मू पुत्र रेहान खान और अमित मंडल पुत्र गौरव मंडल निवासी अंबेडकर नगर टनकपुर के कब्जे से सात ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। बताया कि दोनों आरोपी यूएस नगर के नानकमत्ता से सस्ते दामों में स्मैक खरीददकर टनकपुर के युवाओं को शिकार बनाना चाहते थे। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें उन्हें कई अहम साक्ष्य मिले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल हरपाल सिंह, एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत, एसआई कुंदन बोरा, कांस्टेबल गुलाम जिलानी, कैलाश राम और शैलेंद्र सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *