कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर चलाया  घर- घर चलो अभियान

चम्पावत।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांव चलो, घर – घर चलो अभियान के तहत कमलेख न्याय पंचायत के गांवों का भ्रमण किया। पाटी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चतुर सिंह मेहता ने कहा कि इस दौरान गांव- गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। मेहता ने बताया कि भाजपा सरकार के महंगाई और बेरोजगारी को लेकर क्षेत्र नाखुश है। वहीं लोगों द्वारा कहा गया कि गांवों का विकास केवल कांग्रेस की सरकार कर सकती है। इस दौरान मोतराम,रमेश बोहरा, नरेन्द्र बोहरा, डिगराज सिंह, महेश राम टम्टा, शंकर बोहरा आदि लोगों द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जितने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *