कोसी नदी के खनन पट्टों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
काशीपुर।
एसडीएम ने पुलिस के साथ कोसी नदी के खनन पट्टों का संयुक्त निरीक्षण किया। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को निगरानी रखने के निर्देश दिए। लंबे समय से बंद चले रहे कोसी नदी के खनन पट्टे फिर से खुलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसी के चलते शनिवार को एसडीएम राकेश तिवारी ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कोसी नदी के खनन पट्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि एक अक्तूबर से नदियों में पानी कम हो गया है। जिसके चलते जिलाधिकारी द्वारा खनन पट्टों से खनन कार्य पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। जिसको लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। मौके पर सीओ वंदना वर्मा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, महीपाल सिंह, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
