आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए साल पर धमाल मचाएगी फिल्म

महाराष्ट्र में जब से सिनेमाघर खोले जाने को हरी झंडी मिली है, तभी से मेकर्स लगातार फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं. ऐसे में अब इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी भी शामिल हो गई हैं. हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट सामने आई है.
संजय लीला भंसाली ने भी आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे थे, बता ये ये मूवी 2022 के जनवरी में पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी  अगले साल 6 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है. यानी कि साफ है आलिया भट्ट फैंस को गंगूबाई के जरिए नए साल का नायाब तोहफा देने वाली हैं. वहीं, फिल्म को नए साल पर रिलीज काफी फायदा भी मिल सकता है.
आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर पहले तक ये खबरें थीं कि फिल्म को दीवाली पर भंसाली रिलीज करेंगे, लेकिन मेकर्स ने सरप्राइज देते हु्ए फिल्म को नए साल पर रिलीज करने का ऐलान किया है. वैसे दीवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज होने वाली है. वैसे बता दें कि फिल्म का टीजर कोरोना की दूसरी लहर के आने से पहले रिलीज हुआ था, लेकिन कोविड के कारण फिर से लगे लॉकडाउन से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था.
इतना ही नहीं आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म में अजय का काफी खास रोल होने वाला है. इसके अलावा फिल्म को भंसाली व जयंतिलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म से हर किसी को खासा उम्मीदे हैं. फिल्म में आलिया के अलग तरह के रोल में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म के लिए आलिया ने काफी मेहनत भी की है. हालांकि फिल्म कुछ वक्त पहले विवादों में भी आई थी, अब देखना होगा फिर से रिलीज डेट सामने आने के बाद क्या इसको लेकर बवाल होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *