कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी की शूटिंग हुई पूरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनकी झोली में कई फिल्में हैं जो दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलने वाली है। अभी हाल ही में उनकी सबसे चर्चित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट सामने आयीं थी, वही अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म फ्रेडी की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने प्रोफाइल पर फिल्म के लास्ट दिन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि पूरी टीम फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मना रहीं हैं।
इन तस्वीरों और वीडियोज़ में सभी ने एक जैसी व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसपर फिल्म का नाम फ्रेडी लिखा हुआ है और इसके साथ ही केक काटकर फिल्म के रैपअप की खुशी को सेलिब्रेट किया जा रहा है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन ने लिखा, इट्स अ रैप। एक किरदार जो हमेशा ही मेरे साथ परछाई की तरह रहेगा। प्तफ्रेडी आप से जल्द ही थिएटरों में मिलते हैं।
कार्तिक के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस अलाया एफ भी लीड रोल में है। उन्होंने भी फिल्म के रैपअप सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और लिखा, रेडी, स्टेडी, फ्रेडी। इट्स अ रैप। सबसे खूबसूरत सेट सबसे खूबसूरत लोगों के साथ। इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत ही ग्रेटफुल और ब्लेस्ड महसूस कर रहीं हूं।
अलाया और कार्तिक पहली बार एकसाथ काम करने जा रहें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये नई जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल दिखा पाती है। फिल्म का डायरेक्शन शंशाक घोष ने किया हैं। और इसे एकता कपूर और जय शेवाकरमानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म फ्रेडी साल 2022 तक फ्लोर पर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *