अनुसूचित जाति के ऋण गृहीताओं को ऋण मुक्त होने का सुनहरा अवसरा
प्रतापगढ़
,जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राजीव कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के ऐसे ऋण गृहीताओं जिन्होने अब तक अपना बकाया ऋण जमा नहीं किया है को बकाया ऋण व छूट के साथ ब्याज जमा करने हेतु वर्तमान सरकार ने नई एक मुश्त समाधान योजना लागू की है, यह योजना दिनांक 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। नई एक मुश्त समाधान योजना में ऋण बकायेदारों को पूरी धनराशि एक मुश्त जमा करने पर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी। बकायेदारों से केवल ऋण अवधि (30/60 माह जो भी लागू हो) का ही साधारण ब्याज लेकर उन्हें ऋण मुक्त प्रमाण पत्र दे दिया जा रहा था। उन्होने कहा है कि ‘‘नई एक मुश्त समाधान योजना’’ से अनुसूचित जाति के ऋण गृहीताआेंं को ऋण मुक्त होने का सुनहरा अवसर है इसका लाभ उठाये। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन, प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय अथवा सम्बन्धित विकास खण्ड में तैनात सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) से सम्पर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
