कुंदरु गेट रेलवे समपार फाटक 2 दिन बंद रहेगा
रायपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के कुंदरु गेट रेलवे समपार फाटक क्रमांक 401 कुंदरु गांव-धरसींवा मार्ग में बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के मध्य अप लाईन किमी. 798/13-15 में स्थित है। 30 सितंबर के सुबह 08 बजे से संभावित दो दिनों तक आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। अत: अति आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु समपार गेट की सड़क पर आवागमन बंद रहेगा।
