गुमशुदा महिला को को बरामद कर परिजनों को सौंपा
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में पुलिस ने सोमेश्वर धोलेरा से गायब हुई महिला को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। गांव के राकेश पीटर ने अपनी पत्नी नीतू पीटर के गुमशुदगी सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई थी। इस पर ऑपरेशन स्माइल टीम को सक्रिय किया गया। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने सभी संभावित स्थानों पर महिला की खोज बीन शुरू की। इधर मंगलवार को उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
