तुर्की ने चीन को दिखाई आंख

नई दिल्लीं ………

तुर्की ने वीगर मुसलमानों को लेकर चीन को नसीहत दी है। तुर्की की सत्तारूढ़ पार्टी जस्टिस ऐंड डेवलेपमेंट पार्टी (एके पार्टी) के प्रवक्ता उमर चेलिक ने बुधवार को दिए एक बयान में कहा है कि तुर्की चीन के शिनजियांग प्रांत में हालात पर करीबी से नजर बनाए हुए है और सरकार की प्राथमिकता है कि वीगर तुर्कों के साथ सही बर्ताव हो।
उन्होंने शिनजियांग प्रांत के हालात को लेकर चिंता जताई और कहा कि इस चिंता को दूर करने का एक ही तरीका है कि चीन वीगर तुर्कों के खिलाफ अपने अनुचित व्यवहार को सुधारे।
पिछले साल दिए एक बयान में भी चेलिक ने चीन से अपनी नीतियां सुधारने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों और निर्दोष नागरिकों के बीच फर्क को जरूर समझा जाना चाहिए।
तुर्की की समिति ने कहा, चीन की संप्रुभता का सम्मान करते हुए हम और अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीनी प्रशासन से ये उम्मीद करते हैं कि शिनजियांग के वीगर तुर्क और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक चीन के बाकी नागरिकों की तरह शांतिपूर्वक ढंग से रह सकें और उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का सम्मान हो। चीनी प्रशासन उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *