ग्रामीण कार्यालय का शुभारम्भ किया  

श्रीनगर।

देवप्रयाग के भल्लेगांव बगवान में आम आदमी पार्टी के ग्रामीण कार्यालय का शुभारंभ किया। पार्टी के संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान द्वारा आप के ग्रामीण कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। देवप्रयाग विधानसभा के वरिष्ठ नेता गणेश भट्ट ने बताया कि प्रत्येक 10 बूथों पर शीघ्र ही इसी तरह के ग्रामीण और शहरी पार्टी कार्यालय खोले जायेंगे। जहां स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जल्द ही पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं द्दारा देवप्रयाग विधानसभा के गांव-गांव घर घर पहुंच कर आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी योजना में बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। भट्ट ने बताया कि अगले माह पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा पर देवप्रयाग पहुचेंगे, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। पार्टी कार्यालय खुलने पर ख़ुशी जाहिर करने वालों में सतीश लिंगवाल, मनोज बडोनी, पवन पूरी, कुलदीप राणा, कुशाल दास, संदीप रावत, बलबीर पंवार, महेश चन्द्र, अनूप चौहान, विपिन भट्ट, प्रवीण कुमार, मुकेश गैरोला, गोविन्द चौहान, सुमित बलूनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *