स्वर्णिम विजय दिवस पर सेना चला रही स्वच्छ भारत अभियान  

श्रीनगर।

स्वर्णिम विजय दिवस के उपलक्ष में भारतीय सेना द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके तहत ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में सेना के जवानों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी गिरीश पैन्यूली बन्नू भाई ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय जीत के उपलक्ष में हर साल सेना स्वर्णिम विजय दिवस मनाती है। हर साल मनाये जाने वाले विक्ट्री डे से पहले भारतीय सेना द्वारा ऋषिकेश से लेकर चमोली जिले तक जगह-जगह स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जो एक बेहतर कार्यक्रम है। जिसमें रायवाला मिलेट्री स्टेशन के जवानों द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। श्रीनगर अदिति वैडिंग प्वाइंट में सेना के जवानों ने स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें नगर क्षेत्र के सभासद एवं एनसीसी पॉलीटैक्निक के छात्र मौजूद थे। स्वच्छता अभियान के साथ ही युवाओं को सेना में जाने हेतु भी प्रेषित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *