नगर पालिका और सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन  

ऋषिकेश।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर शीशमझाड़ी के लोगों के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने मुनिकीरेती पालिका प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि मांग न मानने पर अब आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को शीशमझाड़ी में सड़क निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नाराज लोगों ने कैलाशगेट में मुनिकीरेती नगर पालिका प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुतला आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। समाजसेवी अनिल बडोला ने कहा कि मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई हैं। बताया कि शनिवार को क्षेत्र में जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद आमरण अनशन भी किया जाएगा। मौके पर मोनिका बुटोला, नारदेई राणा, भूमना पोखरियाल, शांति गौड़, अंजू कंडवाल, अनिता गुसाईं, कलावती रावत,पुष्पा रावत, गंभीर रावत, रमेश चंद्र गौड़, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *