1220 छात्रों ने बीरोंखाल में करी हिमालय प्रतिज्ञा

पौड़ी। हिमालय बचाओं अभियान के दौरान सोमवार को बीरोंखाल के विभिन्न स्कूलों के 1220 शिक्षकों व छात्रों ने हिमालय को बचाने की शपथ ली। वहीं राइंका बैजरों के छात्रों ने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की है। राइंका बैजरों प्रधानाचार्य हुकम सिहं, सैंधार प्रवीन चौहान, जोगीमंणी ने कहा की हिमालय को बचाने के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा तभी हिमालय को बचाया जा सकता हैं। उन्होनें लोगों से प्लास्टिक कूडें से नदी,नालों को भी काफी खतरा हो रहा हैं। शपथ लेने वाले स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय कोटा, ढिस्वाणी, सुंदरखाल, ग्वारी, कंडूली बड़ी, छोटी, भरपूर बड़ा, राइंका बैजरों, सैधार, वेदीखाल, भरोलीखाल आदि में छात्र छात्राओं और स्टाफ ने शपथ ली। इस अवसर पर ओम प्रकाश राणा, विजय कुमार, नीलम, राजेन्द्र प्रसाद, दीनदयाल, विपिन चंद, महिपाल राम, संजय सिहं, प्रतिभा, रमेश वोरा, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *