टीएचडीसी ने किए विद्यालय को 20 पंखे व आरओ भेंट

ऋषिकेश।

डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में टीएचडीसी ने विद्यालय के लिए 20 पंखे और एक आरओ भेंट किया है। टीएचडीसी के सीनियर ऑफिसर सीपी भद्री ने विद्यालय के लिए बीस पंखे और स्वच्छ जल हेतु आरओ भेंट किया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी विद्युत परियोजनाओं के साथ ही जनहित के कार्यो को करता रहता है। डिप्टी मैनेजर एमएल डोभाल ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने टीएचडीसी अधिकारियों का आभार जताया। मौके पर शिक्षक अश्विनी गुप्ता, उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी, वेद प्रकाश धीमान, आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *