उद्यानपतियों को किया नवीन शोध और प्रयोगों के प्रति प्रोत्साहित

विकासनगर।

अखिल भारतीय समन्वित फल शोध परियोजना पंतनगर की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र में उद्यानपतियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें पंतनगर विवि के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने उद्यानपतियों को नवीन शोध और प्रयोगों के प्रति प्रोत्साहित किया। गुरुवार सुबह कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ पंतनगर विवि के निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह और केन्द्र प्रभारी डॉ. एके शर्मा ने किया। निदेशक डॉ. सिंह ने उद्यानपतियों को उद्यानों में नवीनतम प्रयोगों को करने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही फलों में कम उत्पादकता के कारणों एवं उनके निराकरण को कृषि विज्ञान केन्द्र एवं विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गयी तकनीकी को अंगीकृत करने की उपयोगिता भी बताई। केन्द्र प्रभारी डॉ. एके सिंह ने आम एवं लीची उत्पादकों को तकनीकी जानकारी देते हुए विगत बीस वर्षों में पंतनगर विवि की ओर से विकसित तकनीकियों के परिणामों की जानकारी उद्यानपतियों को दी। इस मौके पर सुषमा जुयाल, अभय जुयाल, शूरवीर सिंह, दिनेश गौड, भूपेन्द्र चैधरी, मौ. फारूख, डीएन अंसारी, सुभाष चन्द्र, हिमाशु बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *