आन्दोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग को लेकर धरना

देहरादून।

बाटाघाट दमन काण्ड की 28वीं बरसी पर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ने झूलाघर स्थित शहीद स्थल पर धरना देकर सीएम से राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की घोषणा पर तत्काल शासनादेश जारी करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि चिह्नीकरण का शासनादेश जल्दी नहीं आया तो मंच संघर्ष तेज करेगा। इस अवसर पर बाटाघाट कांड की यादें ताजा की गईं। धरने का नेतृत्व उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखण्डी और अध्यक्ष देवी गोदियाल ने किया। पूर्व सभासद केदार चौहान, सुंदर सिंह कैन्तुरा,डा. मुकुल बहुगुणा, एजाज अहमद अन्सारी, सुंदर लाल, नवीन सिंह, मोहनसिंह, राजेश शर्मा, कुन्दन सिंह पंवार, मंगसीर सिंह पंवार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *