शुगर मिल डोईवाला पर धरना प्रदर्शन

देहरादून।

गन्ने का समर्थन मूल्य  450 प्रति कुंटल करने , 15 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने और शुगर मिल में किसानों के लिए प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) बनाने को लेकर आज स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल डोईवाला पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है | बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच भी किसानों के गन्ने के दाम 4 साल से नहीं बढ़ाए गए हैं गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि गन्ने के रेट में मूल्य वृद्धि व शुगर मिल को सही समय पर चलाया जाए जिससे कि किसान अपनी अगली फसल समय पर बुआई कर सके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *