संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या

फतेहपुर |
अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 20 शिकायते आयी। तीन शिकायतों  का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह की अध्यक्षता में थाना फतेहपुर चौरासी परिसर में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बंधित 11 तथा राजस्व विभाग के 9 शिकायते आयी। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शेष शिकायतों के लिए टीमें गठित की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *