बाइक टकराने पर दो समुदाय बीच तनातनी के हालात,इलाके में भारी पुलिस बल और आरएएफ की एक टुकड़ी तैनात

कानपुर। 
शहर के चकेरी में उस समय मामला गरमा गया। जब बाइक टकराने पर दो समुदाय बीच तनातनी के हालात पैदा होने लगे। हालात को काबू करने के लिए डीसीपी पूर्वी फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। इलाके में भारी पुलिस बल और आरएएफ की एक टुकड़ी तैनात की गई।
सनिगवां डबल स्टोरी रोड निवासी सलमान शुक्रवार देर रात को मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहे थे,तभी पीछे बाइक लेकर आ रहे हैं इलाके के ननकू की बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान सलमान ने अपने साथियों को बुलाकर ननकू को पीट कर भगा दिया।
कुछ देर बाद ननकू भी अपने साथियों को लेकर पहुंचा और उसने सलमान की पिटाई कर दी, जिसकी जानकारी होने पर सलमान के पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों बच्चों के लोगों में मारपीट होने लगी। बवाल की सूचना पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार और चकेरी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के आरोपित भाग निकले। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया। वहीं इलाके में शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को चकेरी पुलिस ने आरएएफ की एक टुकड़ी के साथ क्षेत्र में गश्त की। चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *