टेम्पो स्टैंड संचालक की अराजकता महिला को पीटा मुकदमा दर्ज
कानपुर ।
रूरा नहर पुल से ऑटो में सवारियां बैठाकर ले जाने के विवाद को लेकर स्टैंड संचालक ने रास्ते मे दबंगई दिखाकर चालक को पीटा। विरोध कर रही किसान यूनियन की महिला पदाधिकारी को पीट दिया।
सुबह किसान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रेन से उतरने के बाद नहर पुल से मिडाकुआ के लिए ऑटो से जा रहे थे। इस दौरान स्टैंड संचालक छोटू दूसरे ऑटो से पीछा करते हुए आया और गुटैहा गांव के आगे सवारी भरी आटो रोक कर उसके चालक बिरिया गढेवा निवासी रामचंद्र सिंह के साथ मारपीट कर सवारी उतारने लगा। ऑटो में सवार नैला कटरा रसूलाबाद निवासी किसान यूनियन की महिला पदाधिकारी मंजू देवी ने विरोध जताया तो उसने उनको भी पीट दिया। एसओ धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।
