घर घर विराजे विघ्नहर्ता ,सुखसमृद्धिकर्ता गजानन महाराज

लखनऊ।

राजधानी में शुक्रवार को धूमधाम से ढ़ोल बाजे के साथ  घर-धर विराजे विघ्नहर्ता गजानन महाराज। बता दें कि भगवान गणेश भगवान स्थापना हो गये हैं, पूरे 10 दिन तक  गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। गनपति भगवान का प्रिय भोजन मोदक का से प्रतिदिन  भोग लगाया जायेगा। पूरे विद्यि विधान से प्रतिदिन होगी पूजा। बता दें कि कहीं मॉस्क पहनकर गणपति भक्तों को जागरूक करेंगे तो कहीं विघ्नहर्ता खुद अपने पिता भोलेनाथ की पूजा कर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना करेंगे। नरहीं के पंडित रामनुज ने  बताया कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म मध्या में हुआ था। इस वर्ष मध्या पूजा का मुहूर्त प्रात:10:48 से दोपहर 1:18 तक है। गणपति स्थापना इस बार चित्रा नक्षत्र व रवि योग में होगी। रवि योग के संजोग में भगवान गणेश का पूजन भक्तों को सुखसमृद्धि और सौभाग्य प्रदान करेगा। 19 सितंबर रविवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को गणेश महोत्सव का समापन होगा। इस बार लोग घरों में ही गनपति भगवान को स्थापित कर पूजा करेंगे। क्यों कि कोरोना को देखते हुए सरकार ने सर्वजनिक मूर्ती स्थापित न करने की अपील की है। वहीं कुछ मंदिरों में तुलसी के पौधे बांटकर लोगों  को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। हीवेट रोड स्थित आॅस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान में आयोजित गणेश महोत्सव में। संस्था के अध्यक्ष गणेश शंकर पवार ने बताया 10 को मूर्ति स्थापना व 19 को विसर्जन होगा। इस दौरान रुद्राभिषेक, सिन्दूरा, अभिषेक सस्त्रनाम पाठ का अनुष्ठान होगा। गुलाब वाटिका गणेश पूजा समिति की ओर से अलीगंज गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति के डा. संदीप अग्रवाल व मनीष गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नही है।  प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे व शाम 6 बजे विघ्नहर्ता ,सुखसमृद्धिकर्ता गजानन महाराज की पूजा होगी। कोरोना प्रोटोकाल का ख्याल रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *