भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

प्रतापगढ़|
आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा सहित अन्य सम्भ्रान्त लोगों ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुये कहा कि भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी का स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन के अन्तर्गत पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी ने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमिशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में में बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया था। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी महान देश-भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृहमंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया गया। सन् 1957 में महान देश-भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता एवं उदारमना पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि ‘‘भारत रत्न’’ से विभूषित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की एकता व अखण्डता को बचाये रखते हुये विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाना ही हम सभी का कर्तव्य है यही हमारे महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *