पंकज संयोजक व संतराम बने सहसंयोजक 

रायबरेली।
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र ने जिले में शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लाक स्तर पर मंडल संयोजक व सह संयोजक़ की सूची जारी की है जिसमें महाराजगंज ब्लॉक से पंकज श्रीवास्तव को संयोजक व संतराम यादव को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिला संयोजक राम अभिलाख पासी व जिला सह संयोजक दिलीप दिवदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संयोजक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा ।इस दौरान बछरावां विधायक रामनरेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *