जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
चमोली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत निर्माणाधीन लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का-मैखुरा मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए ग्रामीण हेमंत डिमरी ने बताया कि विभाग द्वारा अनियोजित कटिंग के चलते मल्ला कांचुला तोक में भूस्खलन हो रहा है। यहां सिलंगी-धारडुंग्री मार्ग सहित ग्रामीणों का घना बांज का जंगल भी भूस्खलन के चलते बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों ने मामले में जल्द भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
