CM की मंशा को सफल बनाने में जुटे “वैभव” ने दंगल का किया उद्घाटन

संतकबीरनगर|
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा को सफल बनाने में जुटे भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने धनघटा क्षेत्र के बंसवारी गांव में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता का आज फीताकाट के उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज़ कराया।
गौरतलब हो कि ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से कुश्ती सहित दो खेलों को गोद लेने का ऐलान किया था और  इन दो खेलों में अगले 10 साल तक  वित्तपोषण करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री योगी के इसी ड्रीम प्रोजेक्ट की मंशा को सफल बनाने में जुटे भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी जगह जगह विराट दंगल प्रतियोगिता को बढ़ावा देते हुए पहलवानों का सम्मान कर रहें है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की इसी मंशा को सफल बनाने की कड़ी में आज भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के बंसवारी गाँव पहुंचे जहां पर उनका लोगों ने ज़ोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।स्वागत के बाद भाजपा नेता वैभव ने जहां फीताकाट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया वहीं उन्होंने पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर कुश्ती का आगाज कराया। आपको बता दें कि बंसवारी गाँव मे आयोजित अन्तर्राजीय विराट दंगल के इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में गोरखपुर, वनारस,इलाहाबाद,अयोध्या,आजमगढ़, बलिया,मऊ आदि जिलों के पहलवानों सहित जम्मू,पंजाब,हरियाणा से आये पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल करीब 125 जोड़ो ने एकदूसरे को पटखनी देने की पुरजोर आजमाइश की।इस दौरान विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कुश्ती समेत कई खेलों को बढ़ावा देने की योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कुश्ती प्राचीन खेल है, जिसको पिछली सरकारों ने बढ़ावा नही दिया जिसके चलते युवाओं का इस खेल से मोहभंग होने लगा था लेकिन आज के आधुनिकता के दौर में कुश्ती को परम पूज्य योगी जी ने न सिर्फ प्रोत्साहन दिया बल्कि इसके लिए वित्तपोषण की भी व्यवस्था कराई ताकि ज्यादे से युवा इस खेल में अपना भविष्य सवांर सकें। उन्होंने कहा कि दंगल  प्रतियोगिताएं ही ग्रामीण क्षेत्र की परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। आज भी कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ यह साबित करती है कि यह खेल कितना लोकप्रिय है।उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए वो तन मन धन से हर वक्त तैयार हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरविन्द राय, विधायक संत प्रसाद बेलदार,चंचल शाही,संजय राय, अर्पित सिंह,, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह,रविन्द्र राय,अशोक राय,सूर्यप्रकाश राय,वकिल राय, दंगल के व्यवस्थापक एवं आयोजक  राजकुमार  राय, सूरज राय एवं बिट्टू राय,अभिषेक राय, शिवाजी राय,ओम प्रकाश राय, मदन राय,राधवेन्द्र राय, विपीन राय,मनीष राय, पवन राय, सौरभ राय, सर्वेश,बबलू राय, रामजनम यादव,मनोज यादव,बबलू यादव,रामफल ग्राम प्रधान हरी यादव,सहित क्षेत्र के हजारों दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *