पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल फोन चोर दबोचे

अलीगढ।

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किये। पुलिस ने जिनके कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद किया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा आज नकवी पार्क के गेट के पास से 03 अभियुक्त अफसर पुत्र असगर निवासी जीवनगढ़ नंबर 1 गली 10 बीघा, थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, समीर पुत्र हनीफ निवासी जीवनगढ नंबर 1 गली 12 बीघा थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ और  अरमान पुत्र इरफान निवासी जाकिर नगर गली नंबर 12 थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ को लूट के 12 मोबाइल फोन समेत दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *