अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग में चार लोगों की मौत, सात घायल

काबुल ।

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों द्वारा हवा में गोली चलाने की कई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।
गोलीबारी के बाद काबुल के निवासियों को लगा कि दोबारा लड़ाई शुरू हो गई, लेकिन तालिबान ने दावा किया कि वे पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने का जश्न मनाने के लिए गोलीबारी कर रहे थे, हालांकि प्रतिरोधी बलों ने इसे नकार दिया है।
तालिबानी नेताओं ने अफगानियों के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने सदस्यों से गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया। चिकित्सा सूत्र ने बताया कि कल देर रात हवा में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। काबुल पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है। समूह के प्रवक्ता ने भी प्रांत पर तालिबान के पूर्ण नियंत्रण की पुष्टि की। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह, जिन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया है, और प्रतिरोधी नेता अहमद मसूद ने हालांकि इससे इनकार किया। उन्होंने बाद में अपने कानों को हाथों से ढके डरे हुए बच्चों की एक तस्वीर साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *