रश्मिका मंदाना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग की पूरी

रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह फिल्म मिशन मजनू को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि रश्मिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अमर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने रश्मिका की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, रश्मिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मिशन मजनू को चुनने के लिए धन्यवाद। आपने फिल्म को और भी खास बना दिया है। हम सभी की ओर से आपको प्यार।
रश्मिका ने प्रोड्यूसर अमर के ट्विटर पोस्ट को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, इसकी शूटिंग मैंने पूरी कर ली है। मिशन मजनू की शूटिंग के दौरान कितना प्यारा समय बीता। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मुझे वह समय याद है जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी थी और मुझे यह पसंद आया था। रश्मिका फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगी।
रश्मिका फिल्म में पाकिस्तान की धरती पर एक रॉ एजेंट के गुप्त अभियान को साझा करती हुई दिखेंगी। सिद्धार्थ भी एक रॉ एजेंट के किरदार में दिखेंगे। इसकी कहानी को परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रही हैं। फिल्म में शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा अहम किरदारों में नजर आएंगे। रश्मिका ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा है।
रश्मिका को आगामी तेलुगु फिल्म पुष्पा में अभिनय करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन सुकुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। उन्हें तमिल फिल्म सुल्तान में भी देखा जाएगा। सिद्धार्थ हालिया रिलीज हुई फिल्म शेरशाह को लेकर चर्चा में हैं। वह अजय देवगन अभिनीत थैंक गॉड में दिखने वाले हैं। वह वर्धन केतकर की फिल्म थाडम में भी दिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *