पंचायत सचिव का वीडियो हो रहा वायरल
लखनऊ
बख्शी का तालाब विकासखंड के ग्राम पंचायत किशनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ग्राम प्रधान व जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को जमीन पर बैठने का मामला प्रकाश में आया है एक ओऱ ग्राम पंचायत सचिव स्वयं कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जमीन पर स्थान दिया गया है लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार सामंतवादी मानसिकता को दर्शा रहा है वही सोशल मीडिया पर खुद को अपमानित महसूस कर रहे ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी संप्रेषित किया गया है जिसमें पंचायत सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस विषय पर जब खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने सचिव से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही हैl
