चोरी की गाडिय़ां समेत दो गिरफ्तार

विकासनगर।

सहसपुर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह भंडाफोड़ किया है। पुलिस स्कूटर चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस चोरी के तीन अन्य वाहन बरामद किये हैं। आरोपियों को चोरी के वाहनों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार 27 अगस्त बबली पत्नी दिनेश सोनियां बस्ती हरबर्टपुर ने धर्मावाला चौकी पुलिस को तहरीर दी की 24 अगस्त को उसका बेटा अपने स्कूटर से जीआई हरबर्टपुर गया था। कालेज से छुट्टी के बाद जब लौटा तो स्कूटर गायब मिला। बबली की तहरीर पर धर्मावाला पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में निकली।
इस दौरान पुलिस ने हरबर्टपुर व धर्मावाला, देहरादून रोड, विकासनगर रोड आदि क्षेत्रों करीब पैंतीस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही जेल से छूटे वाहन चोरी गिरोह के लोगों की तलाश व पूछताछ की। शनिवार देर रात को पुलिस ने मेदनीपुर चौराहे पर दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को एक स्कूटर पर पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *