हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा, भाजपा सरकार का पुतला जलाया

सितारगंज।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सितारगंज में किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर अपनी असली रूप दिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर किसान आंदोलन के दमन का प्रयास किया जा रहा है। किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। रविवार को मण्डी समिति में किसानों की बैठक हुई। बैठक में शनिवार को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करने की निंदा कर हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गयी। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कम्पनी की सरकार है। चंद पूजीपतियों के लाभ के लिए बनाये तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के बजाय किसानों का दमन करने में तुली है। किसान दमनात्मक रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर नगर के मुख्य चौराहे पर केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह मोहार, साहब सिंह बिजटी, जसवंत सिंह, करमजीत सिंह, जगपाल सिंह, दिलबाग सिंह, गुरमुख सिंह, मंजीत सिंह, हरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, रेशम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *