लेखक सुदेश तोमर हेतु राज्य पुरस्कार की पैरवी

विकासनगर।

ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मठौर सिंह चौहान ने विकासखंड के लुहन गांव निवासी लेखक सुदेश तोमर के लिए राज्य पुरस्कार की पैरवी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन प्रेषित कर मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाही का अनुरोध किया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि लेखक सुदेश तोमर जौनसार बावर क्षेत्र के साथ युवाओं के उज्जवल भविष्य और स्वरोजगार से सम्बंधित कई लेख और पुस्तकें लिख चुके हैं। साथ ही एक एनजीओ के साथ मिलकर जौनसार बावर क्षेत्र में समाज सेवा भी कर रहे हैं। उनके इस सेवाभाव के लिए उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *