रोटरी क्लब व ब्लड बैंक सोसाइटी ने किया 100 यूनिट रक्त एकत्र 

 सोलन:
रोटरी क्लब हाल में आज क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर सेक्टर-37 के डॉक्टरों की टीम ने रक्त एकत्र किया। यह जानकारी क्लब के युवा सेवा निदेशक पुनीत कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते अस्पतालों में रक्त की कमीं होनी शुरू हो गई है। इस कारण आपात रक्तदान शिविर लगाकर रक्त एकत्र किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों व चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी के डा. मनीष की टीम की सहायता से 100 यूनिट एकत्र किया गया। पुनीत ने रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने वाले स्थानीय लोगों व उद्योगों का क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेजिडेंट अशोक शर्मा, सचिव चाँद कमल शर्मा, पूर्व जिला राज्यपाल योगिन्दर दीवान,भूपेंदर जैन, भूषण गोयल, राकेश भंडारी, इन्नरव्हील पूर्व जिला अध्यक्ष कान्ता कपूर, इन्नरव्हील परवाणू अध्यक्ष पूनम भारद्वाज, सचिव इन्नरव्हील पूजा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, अमिता त्यागी, मंजू गर्ग, प्रीती बावा, रूचि कपूर, मोनिका गुप्ता, कमल वर्मा, विनोद गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *