ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांधी रखी
नई टिहरी।
देवप्रयाग थाना प्रभारी की पहल पर थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर क्षेत्र की बहनों के लिए पुलिस कर्मी मददगार के तौर पर सामने आये। बहनों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनका उत्साह बढ़ाया। रक्षा बंधन पर्व इस बार देवप्रयाग पुलिस के लिए अनूठा रहा। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत की पहल पर थाना क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पुलिस जवानों द्वारा राखी पहनाने जा रही बहनों को पूरी सुरक्षा दी गई। साथ ही बहनों को मायके तक पहुंचाने में मदद करते उनको वाहनों का किराया भी दिया गया। बहनों की मदद के लिए पुलिस जवान रविवार को देवप्रयाग व नरेंद्रनगर ब्लॉक की करीब 49 ग्राम पंचायतों में बहनो की मदद के लिए पहुंचे। ब्लॉक की दूरस्थ बौठ ग्राम पंचायत से लेकर महड़, खनाना, भदनी, कांडाधार, सौदाणी, खरसाडी, लसेर, बमाणा आदि क्षेत्रों में पुलिस बहनों की मद्द में तैनात रहे। स्वयं थाना प्रभारी ने भी कई स्थान पर मौजूद बहनों को किराया देकर उनको मायके तक पहुंचाया। ग्रामीण और नगर क्षेत्र की बहनों ने देवप्रयाग पुलिस की इस पहल की काफी प्रशंसा की। कई महिलाओं ने पुलिस जवानों को अपनी बहनों से दूर होने की निराशा दूर करते उन्हे राखी भी पहनाई। हेड कांस्टेबल नरेश चन्द्र लखेड़ा, सिपाही ओम प्रकाश, रवि थापा, बृज किशोर, सुशील चौहान, नरेंद्र नेगी, सुभाष बहुखंडी, अजय राज, विकास नेगी, मनीष, अभिषेक, रवि कुमार आदि ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर इस तरह की ड्यूटी उनके लिए अनूठा अनुभव रहा जिससे उनमें नया उत्साह जगा।
