भूतों को पकडऩे निकल पड़े सैफ और अर्जुन, भूत पुलिस का ट्रेलर रिलीज

भूत पुलिस सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है और हो भी क्यों ना, इसका ट्रेलर जो रिलीज हो गया है, जो हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट डोज है। हर कोई एक अलग भूमिका में नजर आ रहा है और हर किसी ने अपना किरदार बखूबी पर्दे पर उतारा है।
ट्रेलर की शुरुआत सैफ और अर्जुन की शानदार एंट्री से होती है, जहां इसमें एक तरफ सैफ का मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं, अर्जुन गंभीर भूमिका में नजर आ रहे हैं। सैफ और अर्जुन भूत भगाने की तैयारी में हैं। उनके बाद यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस की भी एंट्री हो जाती है। इस फिल्म की कहानी भूतों को पकडऩे वाले भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार सैफ और अर्जुन निभा रहे हैं।
इस फिल्म में यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिज और जावेद जाफरी भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है। यह फिल्म 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जा रही है। भूत पुलिस पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे ह्रञ्जञ्ज प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फ़ैसला किया गया।
इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी। फिल्म के बड़े हिस्से को कोरोना महामारी के दौरान डल्हौजी, धर्मशाला और जैसलमेर में शूट किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है। 5 फरवरी को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। पहले सैफ, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इसके बाद फिल्म में अली और फातिमा की जगह अर्जुन व जैकलीन को शामिल किया गया।
सैफ जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। फिल्म में वह लंकेश की भूमिका निभा रहे हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। सैफ को फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा जाएगा। इसमें उनकी जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ बनी है। अर्जुन जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अर्जुन निर्देशक अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *