मेरिल ने क्रिकेट आइकन धोनी को कोविड-19 सेल्फ-टेस्ट कोविफाइंड का चेहरा बनाने की घोषणा की

नईदिल्ली ।

ग्लोबल मेडटेक कंपनी मेरिल ने मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एम.एस. धोनी को कोविड-19 सेल्फ-टेस्ट किट कोविफाइंड का चेहरा बनाने की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस पर कोविफाइंड कैंपेन की शुरुआत करते हुए, मेरिल ने दो डिजिटल फिल्म और एक टीवी विज्ञापन रिलीज किए हैं जिसमें एमएस धोनी नजर आयेंगे। इस कैंपेन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को टेस्टिंग के लिए प्रोत्साहित और शिक्षित करना, सेल्फ-टेस्ट को लेकर जागरूकता बढ़ाना और घर पर टेस्ट कराने की आसानी और सुविधा को उभारना है।
मेरिल के कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजीव भट्ट ने कहा, तेज, सटीक और किफायती डायग्नोस्टिक सोल्यूशन वायरस के संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए जरूरी है। भारत में सेल्फ-टेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए हम एमएस धोनी को अपने बोर्ड में शामिल कर बहुत खुश हैं। वे इसके लिए बिल्कुल फिट हैं और हाई चलिटी एवं वैल्यू प्रदान करने के हमारी मुख्य फिलॉसफी और सक्रिय होकर स्वस्थ व्यवहारों की वकालत करने से बिल्कुल मेल खाते हैं। स्वास्थ्य और लचीलेपन का मजबूत प्रतीक होने के नाते, धोनी एक विश्वसनीय और भरोसेमंद लीडर है। हमें भरोसा है कि वह फील्ड के बाहर रहते हुए भी कई पीढिय़ों तक पहुंच बनाएंगे और उन्हें समाज में सभी के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के उद्देश्य से अपने और अपने परिवार की सेहत की बेहतर तरीके से देखभाल करने का गहराई तक असर डालने वाला संदेश देंगे।
एमएस धोनी ने इस साझेदारी के बारे में चर्चा करते हुए कहा, आजकल के मुश्किल दौर में, जब दुनिया भर के लोग कोरोना संकट से जूझ रहे हैं, मेरिल सेल्फ-टेस्ट किट एक महत्वपूर्ण जरूरत है। मुझे ऐसे ब्रैंड से जुड़कर बेहद खुशी हो रही है, जिसने लोगों के लिए टेस्ट का सुविधाजनक तरीका लॉन्च किया है और बदले में यह भी सुनिश्चित किया है कि कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने में हमने अपनी भूमिका निभाई है। मुझे उम्मीद है कि एक साथ मिलकर हम जागरूकता पैदा कर सकते हैं और इस लड़ाई को जीतने के करीब पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *