विंडीज की पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत

जमैका।

जेडन सील्स (55 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और केमार रोच की नाबाद 30 रन की बेहतरीन पारी से वेस्ट इंडीज ने पाकिस्तान को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे ही दिन रविवार को एक विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विंडीज ने नौ विकेट पर 168 बनाकर जीत अपने नाम की। विंडीज को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करते हुए उसने अपने सात विकेट 114 रन पर गंवा दिए थे लेकिन जोशुआ डिसिल्वा और रोच ने आठवें विकेट के लिए 28 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विंडीज ने अपना आठवां विकेट डिसिल्वा के रूप में 142 के स्कोर पर और नौंवां विकेट जोमेल वोरिकेन के रूप में 151 के स्कोर पर गंवाया। डिसिल्वा ने 13 और वोरिकेन ने छह रन बनाये। रोच ने फिर सील्स के साथ आखिरी विकेट के लिए 17 रन जोड़कर विंडीज को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। विंडीज के लिए जर्मैन ब्लैकवुड ने 78 गेंदों में 10 चौकों के सहारे 55 रन बनाये।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन आफरीदी ने 50 रन पर चार विकेट, हसन अली ने 37 रन पर तीन विकेट और फहीम अशरफ ने 29 रन पर दो विकेट हासिल किये लेकिन जीत के लिए आखिरी विकेट पाकिस्तान का कोई गेंदबाज नहीं निकाल पाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले सील्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
संक्षिप स्कोर :
पाकिस्तान 217 और 203
वेस्ट इंडीज 253 और नौ विकेट पर 168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *