आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं सनी देओल

पिछले दिनों यह चर्चा जोरों पर थी कि सनी देओल निर्देशक आर बाल्की की फिल्म में श्रुति हासन के साथ नजर आएंगे। इसके बाद दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए थे। अब खबर है कि सनी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सनी और बाल्की एक दूसरी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मलयालम सुपरस्टार ममूटी के बेटे और अभिनेता दलकीर सलमान को लेकर आर बाल्की एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने अब सनी देओल को भी कास्ट किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी ना तो रोमांटिक अवतार में दिखेंगे और ना ही उनका एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें सनी कभी ना देखे गए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कास्टिंग दर्शकों को सप्राइज देगी।
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिस पर बाल्की काफी समय से काम कर रहे थे। अपने विचार को धरातल पर उतारने के लिए लॉकडाउन ने उन्हें पूरा वक्त दिया। उन्होंने फिल्म की पूरी स्क्रिप्टिंग की और इसे पूरी तरह से स्क्रीनप्ले पर भी उतार दिया। फिल्म की कहानी तैयार हुई तो आर बाल्की और उनकी टीम को लगा कि इस किरदार में दलकीर सलमान बिल्कुल फिट रहेंगे और अब उन्हें इसके लिए सनी का साथ भी मिल गया है।
खबरें थीं कि सनी देओल निर्देशक आर बाल्की की एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म से जुडऩे जा रहे हैं। बताया जा रहा था कि इस फिल्म के लिए निर्देशक ने सनी को चुना है।
रिपोर्टों में कहा गया था कि इस फिल्म में सनी एक पिता के किरदार में होंगे और उनकी बेटी की भूमिका श्रुति हासन निभाएंगी। फिल्म लंदन में बसे एक परिवार की कहानी होगी। खासतौर से एक माता-पिता और उनकी बेटी के बीच के संबंधों की कहानी।
सनी देओल जल्द फिल्म गदर 2 में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सनी का किरदार एक बार फिर पाकिस्तान की यात्रा पर दिखेगा। हालांकि, इस बार वह अपनी प्रेमिका को वापस लाने के लिए पाकिस्तान कूच नहीं करेंगे। वह फिल्म अपने 2 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से देओल खानदान की तीन पीढिय़ां साथ आ रही है। सनी के अलावा उनके बेटे करण, बॉबी देओल और धर्मेंद्र इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *