उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन से प्राचार्य का रिजल्ट हुआ घोषित
सुल्तानपुर।
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन द्वारा घोषित किये गए परिणाम में जिले से 7 लोगों का चयन हुआहै।
गनपत सहाय पीजी कॉलेज के मौजूदा प्राचार्य डॉ जयसनाथ मिश्र, डॉ सीताराम सिंह एवं विजय श्रीवास्तव प्राचार्य पद के लिए चयनित किये गए।
के एन आई पी एस एस से डॉ आर एन सिंह, डॉ सुनील प्रताप सिंह, डॉ डीके त्रिपाठी व डॉ एसपी सिंह वत्स का भी चयन हुआ है।
जिले के निवासी व साकेत में शिक्षक डॉ0विनोद सिंह भी चयनित किये गए हैं।जनपद के प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी है।
